ब्रेकिंग
मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज

BJP नेता उमा भारती को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वॉरेंटाइन

DESK : राजनेताओं के कोरोना वायरस होने का सिलसिला लगातार जारी है. बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. उमा भारती कोरोना पॉजिटिव आने के बाद

BJP नेता उमा भारती को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वॉरेंटाइन
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : राजनेताओं के कोरोना वायरस होने का सिलसिला लगातार जारी है. बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. उमा भारती कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खुद को ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे मातरम कुंज में क्वॉरेंटाइन कर लिया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की है. उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा है मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा की समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना वायरस जांच टीम को बुलाया. मुझे 3 दिनों से हल्का बुखार था. मैंने हिमालय में कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन किया फिर भी मैं कोरोना वायरस संक्रमित निकली हूं.

उमा भारती ने लिखा है कि मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम कुंज में क्वॉरेंटाइन हो चुकी हूं. यह जगह बिल्कुल मेरे परिवार के जैसा है. 4 दिन बाद फिर से कोरोना वायरस का जांच कराउंगी और स्थिति यही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के मुताबिक आगे का निर्णय लूंगी. उमा भारती ने यह भी कहा है कि उनके संपर्क में जो लोग भी आए हैं वह अपना कोरोना वायरस जरूर जांच करवाएं और सावधानी बरतें. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें