ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Assembly Election 2025 Date: बिहार चुनाव के साथ देश के 7 राज्यों के 8 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, जानिए.. पूरा शेड्यूल

Assembly Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले और दूसरे चरण की नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी की तारीखों का एलान हुआ है। साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की गई है।

Assembly Election 2025 Date
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Assembly Election 2025 Date: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में पहली बार दो चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे। बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को कराई जाएगी जबकि 14 नवंबर को मतगणना का तारीख निर्धारित की गई है। बिहार चुनाव के साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे।


दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शेड्यूल को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण के चुनाव का गजट नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर 2025 को जारी होगा, जबकि दूसरे चरण का नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।


पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तय की गई है, जबकि दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर अंतिम तारीख होगी। नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण के लिए 18 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 31 अक्टूबर को होगी। वहीं, नामांकन वापसी की तिथि पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 2 नवंबर निर्धारित की गई है।


इसी के साथ चुनाव आयोग ने देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। इन उपचुनावों के तहत 11 नवंबर 2025 को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन 8 सीटों में राजस्थान के अंटा, जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नागरोटा, पंजाब के तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें