ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: बिहार को पाकिस्तान ने दी बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में गहन जांच के निर्देश

Bihar News: बिहार को पाकिस्तान से बम धमाके की धमकी मिली है, जिसके बाद राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमकी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय सक्रिय हो गया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार को पाकिस्तान से बम धमाके की धमकी मिली है, जिसके बाद राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमकी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय सक्रिय हो गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर विशेष सतर्कता बरतने और गहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रमुख स्थलों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, बाजार, धार्मिक स्थल और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है।


बता दें कि यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) पर एक पाकिस्तानी हैंडल से दी गई, जिसमें राज्य के सार्वजनिक स्थानों को बम धमाकों से दहलाने की बात कही गई है। पुलिस मुख्यालय ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद लेने का भी निर्देश दिया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। कई जिलों में सघन तलाशी अभियान भी शुरू कर दिए गए हैं, और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रख रही हैं।


वहीं, आने वाले महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। पिछले कुछ महीनों में राज्य में इस प्रकार की धमकियाँ पहले भी मिल चुकी हैं। 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी ली गई थी।


उसी दौरान यह सूचना भी आई थी कि पाकिस्तान से भागे तीन आतंकी बिहार में छिपे हो सकते हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने इन खबरों से इनकार करते हुए कहा था कि राज्य में किसी आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।


इधर, नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, नेपाल से भागकर कई अपराधी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे देखते हुए सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें