ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

शाम की जगह सुबह में ही फूंक डाला रावण का पुतला, नशेड़ी लड़के और लड़कियों ने दशानन के साथ कर दिया गजब का कांड

दशहरा के मुख्य आयोजन से पहले नशेड़ी युवकों और युवतियों ने शाम के बजाय सुबह 6 बजे ही रावण का पुतला फूंक डाला और मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते पूरा पुतला जलकर राख हो गया।

MP
नशेड़ियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी धूमधाम के साथ मनाया गया। मेघनाद, कुभकर्ण और लंका नरेश रावण का पुतला शाम में जलाया गया। लेकिन एक अजीबोगरीब घटना यह सामने आई कि जहां शाम में भव्य आयोजन कर रावण को जलाया जाता है उसकी जगह सुबह में ही रावण के पुतले को जला दिया गया। नशे में धुत लड़के और लड़कियों ने यह काम किया। जिसकी पहचान की जा रही है, कार्यक्रम स्थल में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 


मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है जहां बाग मुगालिया ग्राउंड पर दशहरा उत्सव समिति ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के बड़े पुतले दहन करने के लिए बनाये गये थे। गुरुवार की शाम में रामलीला के बाद प्रदोष काल में पारंपरिक तरीके से रावण वध किया जाना था लेकिन सुबह करीब 6 बजे ही रावण का पुतला फूंक दिया गया। कुछ कार सवार युवक-युवतियां वहां पहुंचे और यह कांड करने के बाद फरार हो गये। बताया जाता है कि सभी लड़के और लड़कियां नशे की हालत में थे। उन्होंने पुतले में पटाखे ठूंसकर आग लगा दी और हंसते-खेलते मौके से फरार हो गए। देखते ही देखते पूरा पुतला जलकर राख हो गया।


घटना की खबर मिलते ही बाग पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी होगी।समिति ने बताया कि शाम का कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाएगा। नया पुतला तैयार कर लिया गया है और तय समय पर रावण दहन किया जाएगा। सुबह का रावण दहन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे "रावण का अर्ली चेक-आउट" बता रहा है तो कोई मजाक में कह रहा है कि "रावण ने लॉकडाउन तोड़ दिया।"


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें