ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

अस्पताल में लगी भीषण आग : 4 मासूमों की गई जान, 36 नवजात बचाये गए

DESK : खबर मध्य प्रदेश के भोपाल से.. भोपाल के बड़े अस्पताल हमीदिया में बीती रात आग लग गई। हमीदिया अस्पताल में आग लगने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई है। आग कमला नेहरू बिल्डिं

अस्पताल में लगी भीषण आग : 4 मासूमों की गई जान, 36 नवजात बचाये गए
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : खबर मध्य प्रदेश के भोपाल से.. भोपाल के बड़े अस्पताल हमीदिया में बीती रात आग लग गई। हमीदिया अस्पताल में आग लगने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई है। आग कमला नेहरू बिल्डिंग के पास पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में लगी। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में 36 बच्चों की जान बचाई गई है। 


आग किन वजहों से लगी फिलहाल इसकी जानकारी दूर नहीं लग पाई है लेकिन इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जाता रहा। आपको बता दें कि हमीदिया अस्पताल के एसएनसीयू में कुल 40 बच्चे भर्ती थे जिन 36 बच्चों को इस घटना में बचाया गया उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में आग लगने की घटना पर तत्काल प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।


राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन गंभीर रूप से बीमार तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें