ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पांव फिसलने से पानी की टंकी में गिरी भाभी, बचाने गए देवर और देवरानी, तीनों की डूबकर मौत

DESK : भाभी को पानी की डिग्गी में डूबता देख पहले देवर ने छलांग लगाई और फिर देवरानी ने भी छलांग लगा दी. लेकिन तीनों एक-दूसरे को बचा नहीं पाए और भाभी के साथ ही साथ देवर और देवरानी की भी डूबकर म

पांव फिसलने से पानी की टंकी में गिरी भाभी, बचाने गए देवर और देवरानी, तीनों की डूबकर मौत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भाभी को पानी की  डिग्गी में डूबता देख पहले देवर ने छलांग लगाई और फिर देवरानी ने भी छलांग लगा दी. लेकिन तीनों एक-दूसरे को बचा नहीं पाए और भाभी के साथ ही साथ देवर और देवरानी की भी डूबकर मौत हो गई. एक ही घर में तीन लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है. 

यह मामला जैसलमेर जिले के नाचना थाना इलाके के जिये वाली गांव की है, जहां शनिवार को पानी की डिग्गी में डूबने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने तीनों के शव को डिग्गी से बाहर निकाला और मोर्चरी में रखवा दिया है.

पुलिस ने बताया कि जियेवाली गांव में शनिवार की सुबह गांव की रहने वाली एक महिला गंवरी का पांव फिसल लया और जमीन में बनी पानी से भरी डिग्गी में गिर गई. महिला के चिल्लाने पर पास ही काम कर रहा उसका देवर 23 साल का रमेश भाग कर आया और अपनी भाभी को बचाने की कोशिश में डिग्गी में कूद गया. लेकिन तैरना नहीं आने के कारण दोनों डूबने लगे. 

तभी रमेश की पत्नी रानी भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को बचाने के लिए रानी ने भी डिग्गी में छलांग लगा दी और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में कोई भी बाहर नहीं निकल पाया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों के शवों को बाहर निकाला और उनके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. वहीं एक ही घर में तीन लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही  घऱ में कोहराम मच गया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें