ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान का कहर, सेना के कई जवान लापता

J & K: जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटे कई इलाकों में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया है. उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार देर शाम आए ऐवलॉन्च में सेना के कई जवानों के लापता

जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान का कहर, सेना के कई जवान लापता
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

J & K: जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटे कई इलाकों में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया है. उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार देर शाम आए ऐवलॉन्च में सेना के कई जवानों के लापता होने की सूचना है. कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में हिमस्खलन हुई है जिसमें कई जवान लापता हैं. लापता जवानों की तलाश में सेना की टीम जुटी है.


खबरों के मुताबिक हिमस्खलन की दो घटनाएं बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में हुई हैं. 18 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन में 4 जवानों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. लापता जवानों की तलाश के लिए सेना ने ऐवलॉन्च रेस्क्यू टीम को लगाया है.


आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में सियाचिन ग्लेशियर में हुई अलग-अलग हिमस्खलन की घटनाओं में कई जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. सियाचिन को दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र के रूप में जाना जाता है. सियाचिन ग्लेशियर में 18 नवंबर को भी भारतीय सेना की पोस्ट बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई थी. इस घटना में 4 जवान शहीद हो गए थे, जबकि दो स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई. उस दिन 8 सदस्यों की पेट्रोलिंग टीम तूफान में फंसी थी.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें