ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

I Love Mohammad Poster: बरेली में जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज

I Love Mohammad Poster: बरेली में जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' पोस्टरों के साथ मार्च करते लोगों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

I Love Mohammad Poster
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

I Love Mohammad Poster: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने 26 सितंबर को नमाज-ए-जुमा के बाद नामूस-ए-रिसालत के समर्थन में इस्लामिया ग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च का ऐलान किया था। इसी आह्वान पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज के बाद एकत्र हुए।


नमाज के बाद, ‘आई लव मोहम्मद’ लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए इस्लामिया ग्राउंड और खलील स्कूल चौक की ओर बढ़ने लगे। जैसे ही भीड़ इन इलाकों में पहुंची, माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को आगे बढ़ने से रोका, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया।


स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। उपद्रव के दौरान कुछ उपद्रवियों ने दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और एक दुकान को भी नुकसान पहुंचाया।


घटनास्थल के पास, खलील तिराहा के लगभग 200 मीटर के दायरे में चप्पलें, जूते और पत्थर बिखरे पाए गए, जो बवाल की गंभीरता को दर्शाते हैं। हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही डीआईजी अजय साहनी, एसपी सिटी सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।


स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की निगरानी भी शुरू की गई है।


एहतियातन, पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पांच एडिशनल एसपी, 13 सीओ और पीएसी के 4700 जवानों की तैनाती की थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें