ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

शादी के फेरे लेने से पहले दूल्हे ने कर दिया 20 लाख कैश और कार की डिमांड, दुल्हन ने भिजवाया हवालात

बरेली में शादी के दौरान फेरों से पहले दूल्हे ने 20 लाख रुपये और कार की मांग रख दी। दहेज न मिलने पर हंगामा हुआ और पुलिस ने दूल्हे समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया।

उत्तर प्रदेश
दूल्हे को दुल्हन ने बतायी औकात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं,  लेकिन इसके बावजूद दहेज लोभी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली की है, जहां हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शुक्रवार देर रात कैंट थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने 20 लाख रुपये नकद और एक ब्रेजा कार की मांग रख दी।


 दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, बाद में दूल्हा पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।ृजानकारी के अनुसार, कैंट स्थित युगवीणा में धूमधाम से बारात पहुंची थी। वधू पक्ष ने पूरे सम्मान के साथ बारात का स्वागत किया। लेकिन फेरों से पहले दूल्हा और उसके परिजन 20 लाख रुपये और ब्रेजा कार की मांग पर अड़ गए। वधू पक्ष ने इतनी बड़ी रकम और कार देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और शादी स्थल पर हंगामा शुरू हो गया।


बताया गया कि कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मुरली मनोहर की बेटी ज्योति की शादी प्रेम नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी ऋषभ के साथ तय हुई थी। यह रिश्ता करीब आठ माह पहले तय हुआ था। मई में सगाई शहर के एक बड़े होटल में हुई थी, जिस पर लड़की पक्ष ने करीब तीन लाख रुपये खर्च किए थे। इस दौरान लड़के को सोने की अंगूठी, चेन और पांच लाख रुपये नकद भी दिए गए थे।


इसके अलावा गुरुवार को लग्न के समय लड़की पक्ष ने एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और शगुन के तौर पर एक लाख बीस हजार रुपये नकद दिए थे। शादी वाले दिन भी रस्मों के दौरान दूल्हे और उसके परिजनों को सोने की चेन, अंगूठियां और नकदी दी गई थी। वधू पक्ष का आरोप है कि शादी में कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये खर्च हो चुके थे।


शुक्रवार देर रात बारात आने के बाद फेरों से पहले दूल्हा पक्ष ने फिर से 20 लाख रुपये नकद और ब्रेजा कार की मांग दोहरा दी। जब काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने, तो कार के बदले उसका पूरा नकद भुगतान मांगने लगे। आधी रात तक विवाद चलता रहा, जिसके बाद दूल्हा पक्ष बारात वापस ले जाने की कोशिश करने लगा।


हंगामे की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा ऋषभ, उसके पिता राम अवतार और जीजा को हिरासत में ले लिया। लड़की पक्ष ने शादी तय कराने वाले व्यक्ति इंद्रपाल पर भी गुमराह करने का आरोप लगाया है। कैंट पुलिस का कहना है कि वधू पक्ष की तहरीर के आधार पर दूल्हे समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें