ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बंगाल में दीवार पर लिखकर दी धमकी, TMC के खिलाफ दिया वोट तो खून की बहेगी नदी

DESK: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ही हिंसक माहौल बनाया जा रहा है. दीवार पर दिखकर धमकी दी गई है कि अगर टीएमसी के खिलाफ किसी ने भी वोट दिया तो खून की नदी बहेगी. यह धमकी नदिय

बंगाल में दीवार पर लिखकर दी धमकी, TMC के खिलाफ दिया वोट तो खून की बहेगी नदी
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:  पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ही हिंसक माहौल बनाया जा रहा है. दीवार पर दिखकर धमकी दी गई है कि अगर टीएमसी के खिलाफ किसी ने भी वोट दिया तो खून की नदी बहेगी. यह धमकी नदिया जिले में दी गई है. 

बंगाल में अमित शाह

यह धमकी ऐसे वक्त में दी गई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में दौरा और रैली कर रहे हैं. शनिवार की रात उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में असामाजिक तत्वों ने बीजेपी के ऑफिस में आग लगा दिया था. इसका आरोपी टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगा है. इससे से पहले भी बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है. जिसका आरोप टीएमसी पर लगा है. 


बीजेपी ने बोला हमला

इस धमकी के बाद पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर हमला बोला हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मतदाताओं को धमकाने के लिए दीवारों पर बांग्ला में लिखा है कि टीएमसी के खिलाफ एक भी वोट पड़ा तो हम खून की नदियां बहा देंगे. अगर भाजपा को एक भी वोट दिया तो आपको उसके नतीजे भुगतने होंगे. क्या यही ममता राज का लोकतंत्र है!


ममता को झटका

कल अमित शाह के सामने ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी समेत कई टीएमसी के विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान सभी ने इस बीजेपी के लिए बंगाल में संघर्ष करने का एलान किया है. सभी ने दावा किया है कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे. मैं छात्र राजनीति से यहां तक पहुंचा हूं. जब टीएमसी का गठन हुआ था तब अटल बिहारी बाजपेयी ममता के घर आए थे. टीएमसी एनडीए का हिस्सा था. इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें