ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

अयोध्या में आज से शुरू हो जाएंगे अनुष्ठान, इस दिन नए मंदिर में प्रवेश करेंगे रामलला; ये रहा पूरा शेड्यूल

DESK: पूरे देश के लोगों को जिस शुभ समय का इंतजार था वह काफी करीब है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। रामलला की

अयोध्या में आज से शुरू हो जाएंगे अनुष्ठान, इस दिन नए मंदिर में प्रवेश करेंगे रामलला; ये रहा पूरा शेड्यूल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पूरे देश के लोगों को जिस शुभ समय का इंतजार था वह काफी करीब है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोकर आज से ही सभी अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। आज से शुरू होकर ये अनुष्ठान अगले 6 दिनों तक चलेंगे और भगवान का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा।


जानकारी के मुताबिक, 17 जनवरी यानी कल राम लला अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे। 18 जनवरी को भगवान स्वयं गर्भगृह में प्रवेश करेंगे और 22 जनवरी को उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले आज प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन अनुष्ठान किया जाएगा। अयोध्या के सरयू तट पर विष्णु पूजा और गौ दान का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।


17 जनवरी को रामलला की मूर्ति नए मंदिर के परिसर में प्रवेश कराया जाएगा जबकि 18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास होगा। वहीं 19 जनवरी की सुबह औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास और शाम को धान्याधिवास होगा। 20 जनवरी की सुबह शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास और 21 जनवरी की सुबह मध्याधिवास और शाम को शय्याधिवास होगा।


इसके बाद आखिर में 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए 121 आचार्य मौजूद रहेंगे। श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे जबकि काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे। 22 जनवरी को मंदिर के 'गर्भ गृह' में पीएम मोदी, मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ, यूपी के राज्यपाल और मंदिर के सभी ट्रस्टी मौजूद रहेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें