ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

अयोध्या में ब्लास्ट के बाद जमींदोज हुआ मकान, 3 बच्चे समेत 5 की दर्दनाक मौत

अयोध्या के भदरसा में जोरदार धमाके से एक मकान जमींदोज हो गया। हादसे में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर फटने और अवैध पटाखा निर्माण से विस्फोट की आशंका जताई गई है।

UP
पटाखा निर्माण में ब्लास्ट की आशंका
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर अयोध्या से आ रही है, जहां 4 दिन बाद फिर एक बार ब्लास्ट हुआ है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा स्थित एक मकान के अंदर हुए जोरदार धमाके से पूरा मकान जमींदोज हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। इस घटना में 3 बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। 


वही दो लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल जेसीबी की मदद से मलबा को हटाने में लगी है। बताया जाता है कि मौके से फटा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। जिसे देखकर आशंका जतायी जा रही है कि एलपीजी सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है। फिलहाल मौके पर मौजूद डीएम और एसपी घटना के सही कारणों का पता लगा रहे हैं। 


सूत्रों की माने तो मृतक रामकुमार अपने घर में अवैध रूप से पटाखे तैयार करता था। दिवाली में बेचने के लिए पटाखे तैयार किये जा रहे थे। गुरुवार की शाम करीब सात बजे घर के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे घर की पूरी बिल्डिंग जमीनदोज हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मलबे में दबे लोगों को निकालने में लोग जुट गये। बताया जाता है कि मृतक रामकुमार के यहां पिछले साल भी इसी तरह का ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त भी तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें