ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

सबूतों के अभाव में ड्रग्स माफिया हुआ रिहा, ASP ने CM से मिले वीरता मेडल लौटाया

DESK: सबूतों के अभाव में मणिपुर में एक ड्रग्स माफिया रिहा हो गया. जिसके बाद एएसपी थोउना ओजम बृंदा ने ड्रग केस को लेकर सीएम से मिले वीरता मेडल को वापस कर दिया. जिसके बाद से एक

सबूतों के अभाव में ड्रग्स माफिया हुआ रिहा, ASP ने CM से मिले वीरता मेडल लौटाया
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: सबूतों के अभाव में मणिपुर में एक ड्रग्स माफिया रिहा हो गया. जिसके बाद एएसपी थोउना ओजम बृंदा ने ड्रग केस को लेकर सीएम से मिले वीरता मेडल को वापस कर दिया. जिसके बाद से एक बार फिर से चर्चा में आई है. 

आरोपी सबूतों के अभाव में रिहा

ड्रग्स केस में दो माफियाओं को गिरफ्तार किया गया था. यह गिरफ्तारी 2018 में हुई थी, लेकिन सबूतों के अभाव में दोनों आरोपी रिहा हो गए. जिसके बाद मिले अवार्ड को महिला अधिकारी ने लौटा दिया है. गुरुवार को कोर्ट ने ड्रग केस में गिरफ्तार चंदेल ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष और अन्य 6 लोगों को रिहा कर दिया था. इस दौरान कोर्ट का कहना था कि इनपर लगे आरोपों को साबित करने में अभियोजन पक्ष पूरी तरह नाकाम रहा. 

कर्तव्य निभाने में हुई चूक

अवार्ड लौटाने के दौरान महिला अधिकारी ने सीएम  एन बिरेन सिंह को लेटर लिखा है और कहा कहा ड्रग्स के खिलाफ युद्ध से जुड़े अभियान के तहत इस केस के लिए मुझे 2018 में वीरता मेडल दिया गया था, लेकिन मैं नैतिक रूप से यह मानती हूं कि मैंने न्याय व्यवस्था की इच्छा के हिसाब से अपना कर्तव्य नहीं निभाया. इसलिए मैं खुदको इस सम्मान के लायक नहीं समझती और यह पुरस्कार गृह विभाग को वापस करती हूं ताकि इसे किसी अन्य योग्य और ईमानदार पुलिस ऑफिसर को दिया जा सके. बता दें कि जून 2018 में इम्फाल में एक अभियान के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इनलोगों के पास से 2.80 लाख रुपये की 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद और 27.79 करोड़ रुपये की वर्ल्ड इज यॉर्स (WY)एम्फैटेमिन टैबलेट भी जब्त किया गया था. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें