ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

एशिया कप का पाकिस्तान ने किया बहिष्कार, अब यूएई के साथ नहीं खेलेगा मैच

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर टूर्नामेंट का बहिष्कार किया। यूएई को वॉकओवर मिलने से वह सुपर-4 में पहुंच गया, जबकि पाकिस्तान बाहर हो गया।

 एशिया कप का पाकिस्तान ने किया बहिष्कार, अब यूएई के साथ नहीं खेलेगा मैच
टूर्नामेंट से बाहर पाकिस्तान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pakistan vs United Arab Emirates, Asia Cup 2025:  एशिया कप 2025 का 10वां मैच आज दुबई में पाकिस्तान और मेजबान यूएई के बीच खेला जाना था। लेकिन मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान ने मैदान में उतरने से इनकार कर दिया। इसके चलते यूएई को वॉकओवर मिला और दो अंक हासिल कर उसने सुपर-4 में जगह बना ली। वहीं, पाकिस्तान का एशिया कप अभियान यहीं समाप्त हो गया।


दरअसल, रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विवाद खड़ा हो गया था। उस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान टीम ने इसके लिए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया और आईसीसी से शिकायत दर्ज कराई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मांग थी कि पायक्रॉफ्ट को एशिया कप के बाकी मैचों से हटा दिया जाए, लेकिन आईसीसी ने इसे मानने से इनकार कर दिया।


पीसीबी का आरोप था कि भारत-पाक मैच में टॉस के दौरान पायक्रॉफ्ट ने कप्तान सलमान अली आगा को हाथ न मिलाने की सलाह दी थी, जो एमसीसी के नियमों के खिलाफ है। शिकायत में यह भी कहा गया कि यह कार्रवाई क्रिकेट की भावना के विपरीत है।


पीसीबी लगातार पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग कर रहा था और संकेत दे चुका था कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से हट सकता है। अंततः पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ न खेलने का फैसला किया और एशिया कप से बाहर हो गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें