ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद एक और टेरर अटैक, आतंकवादियों ने घर में घुसकर की युवक की हत्या

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. इस बीच कुपवाड़ा में अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है.

Pahalgam Attack
आतंकवादी के भाई की हत्या
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों ने एक बार फिर से अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का भाई कुछ साल पहले पाकिस्तान चला गया था और लश्कर में शामिल है।


जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के बीच शनिवार की रात संदिग्ध बंदूकधारी कंडी खास स्थित एक घर में घुस गए और 45 वर्षीय गुलाम रसूल मगरे पर गोलियां चलाने लगे, गोली लगने से गुलाम रसूल घायल हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।


हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक का भाई गुलाम मोहिदीन मगरे पीओके में रहता है और लश्कर का सक्रिय सदस्य है। बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई है जब पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें