ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

एम्बुलेंस में मनायी जा रही थी रंगरेलियां, शक होने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना, 3 युवक और 1 युवती एम्बुलेंस से निकले बाहर

DESK: कोरोना काल में जहां मरीजों को एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हो रहा है। वही कई लोगों की जाने एम्बुलेंस के अभाव में जा रही है। महामारी की इस घड़ी में एम्बुलेंस की मांग इस कदर बढ़ गयी

एम्बुलेंस में मनायी जा रही थी रंगरेलियां, शक होने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना, 3 युवक और 1 युवती  एम्बुलेंस से निकले बाहर
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कोरोना काल में जहां मरीजों को एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हो रहा है। वही कई लोगों की जाने एम्बुलेंस के अभाव में जा रही है। महामारी की इस घड़ी में एम्बुलेंस की मांग इस कदर बढ़ गयी है कि अस्पतालों में इसकी किल्लत से मरीज और उसके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ लोग एम्बुलेंस का गलत उपयोग भी कर रहे हैं। ऐसा करने से पहले वे यह भी नहीं सोचते कि इसकी मरीजों को कितनी जरूरत हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एक शर्मनाक घटना की। जहांं एम्बुलेंस का गलत उपयोग किया गया। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।


दरअसल 3 युवकों और एक युवती को एम्बुलेंस में रंगरैलिया मनाते पुलिस ने पकड़ा है। यह मामला सामने आने के बाद आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की शर्मनाक घटना रामनगर थाना क्षेत्र के सुजबाद चौकी इलाके की है जहां कुछ लोगों एम्बुलेंस में रंगरैलियां मनाते पकड़ा गया। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह हुई शर्मनाक घटना से लोग भी सकते में हैं।  तीन युवक और एक युवती को एंबुलेंस में रंगरेलिया मनाते हुए पुलिस ने पकड़ा और एंबुलेंस को भी जब्त किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।  



यह सब तब हुआ जब सुजाबाद पुलिस चौकी के पास सुनसान इलाके में बंद एंबुलेंस को लोगों ने हिलते हुए देखा। काफी समय बाद भी जब एम्बुलेंस वहां से नहीं हटी तब लोगों को शक हुआ और उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बंद एंबुलेंस से पुलिस ने तीन युवक और एक युवती को बाहर निकाला। जो आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद रामनगर थाने में केस दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया। वही एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया गया। 



कोतवाली सर्किल एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्वील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही एंबुलेंस भी जब्त कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस मंडुआडीह क्षेत्र के गंगा सेवा सदन नामक एक निजी अस्पताल की है जिसे एक युवक को किराए पर चलाने के लिए दे रखा था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें