ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे सभी

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में दिल्ली का पूरा परिवार खत्म हो गया। तेज रफ्तार कार टैंकर में घुस गई जिससे पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई।

Agra Lucknow Expressway Accident
एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार के टैंकर से टकराने से ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापस दिल्ली लौट रहा था। इस हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना फतेहाबाद थाने की है।


मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (4) साल के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक ओमप्रकाश रविवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करके लौट रहे थे। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे फतेहाबाद इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ खड़े डीसीएम टैंकर से टकरा गई। 


पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो चारों की मौत हो चुकी थी। कार के अंदर मासूम बच्चों और पति-पत्नी की लाशें बुरी तरह से फंसी हुई थीं। उन्हें बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार चालक को झपकी लगने के कारण कार बेकाबू हो गई। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें