ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Agnipath पर आज भारत बंद, बिहार में दिखेगा असर

PATNA : आज भारत बंद है। मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में सबसे ज्यादा प्रदर्शन देखने को मिला है इसलिए माना जा रहा है कि आज बंद का राज्य के अंदर व्या

Agnipath पर आज भारत बंद, बिहार में दिखेगा असर
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज भारत बंद है। मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में सबसे ज्यादा प्रदर्शन देखने को मिला है इसलिए माना जा रहा है कि आज बंद का राज्य के अंदर व्यापक असर देखने को मिलेगा। हालांकि बंद को देखते हुए एहतियातन स्कूल कॉलेज पहले ही बंद कर दिए गए हैं। अग्निपथ योजना के विरोध में आज सोमवार को छात्र संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। बंद को विपक्षी दलों के छात्र संगठनों ने समर्थन दिया है। वहीं बंद के कारण राजधानी के प्राइवेट स्कूल आज बंद हैं। गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार से स्कूल खोले जाने थे। लेकिन ज्यादातर स्कूल स्थिती सामान्य होने पर मगंलवार से खोले जाएंगे। कुछ स्कूलों ने आनलाइन क्लासेस करने का फैसला लिया है। 


वहीं सोमवार को भी पूर्व मध्य रेल से खुलने व गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन ठप रहेगा। इस क्रम में करीब 350 ट्रेनें रद्द रहेंगी। सिर्फ रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक दूसरे जोन से खुल कर पूर्व मध्य रेल होकर दूसरे जोन में जाने वाली पासिंग ट्रेनें गुजरेंगी। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को हालात की सीक्षा के बाद ट्रेनों का सामान्य परिचालन शुरू होगा।


डीएवी बीएसईबी, संत जोसफ कॉन्वेंट, डॉन बोस्को एकेडमी, नोट्रेडम एकेडमी, कार्मल हाईस्कूल मगंलवार को खुलेंगे। डीएवी के प्राचार्य एमके दास ने बताया कि फिलहाल आनलाइन क्लास चलेंगी। संत डॉमनिक में 27 जून तक आनलाइन क्लास चलेंगी। डॉन बोस्को 21 से खुलेगा लेकिन इसके लिए हालात सामान्य होना जरूरी है। कार्मेल हाईस्कूल की प्रिंसिपल ने बताया की बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल 20 को बंद किया गया है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें