ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

अजित पवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सिंचाई घोटाले में मिली क्लीन चिट को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

DELHI: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अजित पवार को एसीबी की तरफ से सिंचाई घोटाले में मिली क्लीन चिट

अजित पवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सिंचाई घोटाले में मिली क्लीन चिट को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अजित पवार को एसीबी की तरफ से सिंचाई घोटाले में मिली क्लीन चिट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अजित पवार को एसीबी की ओर से सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट मिलने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.


शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की ओर से दायर की गई अर्जी में एसीबी के सोमवार को जारी आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है. इसके अलावा याचिका में यह भी कहा गया है कि जब तक विधानसभा सदन में शक्ति परीक्षण नहीं हो जाता तब तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के किसी भी नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगाई जाए. 


आपको बता दें कि 70 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में अजित पवार का नाम सामने आया है. जिस वक्त यह घोटाला सामने आया उस समय अजित पवार कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार में सिंचाई विभाग संभाल रहे थे. तब बीजेपी, शिवसेना, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था. एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, सिंचाई परियोजनाओं में निविदाओं से संबंधित लगभग 3,000 शिकायतों की एसीबी जांच कर रहा है, जिसमें दो दर्जन एफआईआर दर्ज की गई है और पहले की तरह जांच की जा रही है. वहीं सोमवार को बंद की गई फाइलें केवल नौ रूटीन तरह के मामलों से संबंधित हैं. 




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें