ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

किसान हट नहीं रहे-सरकार झुक नहीं रही, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा आगे का रास्ता

DESK : नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. 20 दिन से किसान दिल्ली के कई बॉर्डर पर जमे हुए हैं. न तो किसान अपनी मांग को लेकर पीछे ह

किसान हट नहीं रहे-सरकार झुक नहीं रही, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा आगे का रास्ता
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : नए कृषि कानूनों को लेकर  किसानों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. 20 दिन से किसान दिल्ली  के कई बॉर्डर पर जमे हुए हैं. न तो किसान अपनी मांग को लेकर पीछे हट रहे हैं और न ही सरकार झुकने का नाम ले रही है. 

इन सब के बीच आज का दिन किसानों और केंद्र सरकार के लिए अहम हो सकता है, क्योंकि अब सुप्रीम कोर्ट आगे का रास्ता तय करेगा. कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर हो रहे किसानों के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 3 याचिका दायर की गई है. जिसपर आज कोर्ट में सुनवाई होगी.  चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी. 

इस याचिका में मांगा की गई है कि दिल्ली के बॉर्डर से किसानों को हटाया जाए, नहीं तो लोगों को इकट्ठा होने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ेगा. इतना ही नहीं इससे सड़कें ब्लॉक हो रही हैं. इमरजेंसी और मेडिकल सर्विस भी बाधित हो रही है.  यह याचिका कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र ऋषभ शर्मा ने दायर की है. उन्होंने अपनी अर्जी में कहा है कि  प्रदर्शनकारियों को सरकार द्वारा आवंटित तय स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें