ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

22 जनवरी को दिल्ली में भी आधे दिन की छुट्टी, केजरीवाल सरकार ने लिया फैसला

DELHI: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में लोगों के बीच काफी उल्लास है। लोगों की भा

22 जनवरी को दिल्ली में भी आधे दिन की छुट्टी, केजरीवाल सरकार ने लिया फैसला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में लोगों के बीच काफी उल्लास है। लोगों की भावना को देखते हुए केंद्र सकार के साथ साथ बीजेपी शासित सभी राज्यों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। अब दिल्ली सरकार ने भी इसको लेकर बड़ा फैसला ले लिया है।


दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर एलजी की मंजूरी मिल गई है। एलजी की मंजूरी के बाद अब दिल्ली में भी सभी सरकारी संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी ताकि लोग आराम से इस उत्सव में शामिल हो सके। 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर, यूएलबी, ऑटोनॉमस बॉडीज, उपक्रमों और बोर्ड्स आदि में आधे दिन की छु्ट्टी रहेगी।


दरअसल, दिल्ली सरकार की तरफ से 20 से 22 जनवरी तक विशेष रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भी कई राज्यों ने छुट्टी का एलान किया है। महाराष्ट्र, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने 22 जनवरी को पूरे दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा कर रखी है जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और हरियाणा में सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने भी अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का पहले ही ऐलान कर दिया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें