ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

जुर्माने का ‘जिन्न’...कुर्ता-पजामा और चप्पल पहनकर टैक्सी चलाने पर कटा 1600 रुपये का चालान

JAIPUR: देशभर में नये ट्रैफिक रूल्स लागू होने के बाद चालान कटने की कई सारी घटनाएं आए दिन सामने आती हैं. नये कानून के मुताबिक ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर लोगों को भारी फाइन भरना पड

जुर्माने का ‘जिन्न’...कुर्ता-पजामा और चप्पल पहनकर टैक्सी चलाने पर कटा 1600 रुपये का चालान
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAIPUR: देशभर में नये ट्रैफिक रूल्स लागू होने के बाद चालान कटने की कई सारी घटनाएं आए दिन सामने आती हैं. नये कानून के मुताबिक ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर लोगों को भारी फाइन भरना पड़ रहा है.


इसी बीच चालान कटने का मामला राजस्थान से सामने आया है. राजस्थान में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं किया गया है, लेकिन पुराने मोटर व्हीकल एक्ट की सख्ती से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्रेस कोड पर ट्रैफिक पुलिस कड़ाई से पेश आ रही है.


जयपुर में एक टैक्सी चालक का 1600 रुपये का चालान काटा गया है. टैक्सी का ड्राइवर पजामा और चप्पल पहनकर गाड़ी चला रहा था. इतना ही नहीं चालक के कमीज के ऊपर के बटन खुले हुए थे, लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 1600 रुपये का चालान काट दिया. चालान काटने वाले इंस्पेक्टर का कहना है कि पुराने मोटर व्हीकल एक्ट में भी टैक्सी चालकों के लिए ब्लू शर्ट और पैंट का ड्रेस कोड है. लिहाजा नियमों को तोड़ने पर 1600 रुपये फाइन किया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें