ब्रेकिंग
लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडरलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

1 फरवरी को पेश होगा देश का आम बजट, सत्र के पहले दिन 31जनवरी को आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

DELHI: एक फरवरी को देश का आम बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश करेंगी। वहीं इससे एक दिन पहले 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत हो

1 फरवरी को पेश होगा देश का आम बजट, सत्र के पहले दिन 31जनवरी को आएगा आर्थिक सर्वेक्षण
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: एक फरवरी को देश का आम बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश करेंगी। वहीं इससे एक दिन पहले 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत होगी।


सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक एक फरवरी को शनिवार होने के बावजूद आम बजट पेश किया जाएगा। परम्परा के अनुसार ही साल के इस पहले संसद सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित कर सरकार की भावी योजनाओं का ख़ाका पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक़ उसी दिन सरकार 2019-20 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण भी संसद में पेश करेगी।


बजट सत्र दो भागों में होगा। पहला सत्र 7 फरवरी तक चलने की संभावना है। जिसके बाद दूसरा भाग मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू होगा।नागरिकता कानून बनने के बाद से ही कानून और एनआरसी को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है। ऐसे में बजट सत्र के दौरान भी ये मुद्दा छाए रहने की संभावना है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें