ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

1.25 करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन कराएगा संघ, बनाई देशव्यापी योजना

DESK: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर में भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द

1.25 करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन कराएगा संघ, बनाई देशव्यापी योजना
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर में भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देशभर के सवा करोड़ श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन कराएगा। संघ ने इसको लेकर देशव्यापी योजना बनाई है।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस आगामी 26-27 जनवरी से अयोध्या भ्रमण का सिलसिला शुरू करेगा। हर दिन संघ के एक प्रांत से दो से ढाई लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के अयोध्या आने-जाने, ठहरने, खाने-पीने के साथ साथ दर्शन-भ्रमण की व्यवस्था में संघ के लोग जुट गए हैं।


संघ की कोशिश है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर उमड़ने वाले आस्था के जरिये वह राष्ट्रवाद और हिंदुत्व को धार दे ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित किया जा सके। इसको लेकर राजधानी लखनऊ में सोमवार को बीजेपी नेताओं की आरएसएस के साथ अहम बैठक हुई है। बैठक में अयोध्या भ्रमण कराने की देशव्यापी योजना की विस्तार से जानकारी दी गई।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें