ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की ECI ने ली तलाशी, वायनाड में चुनावी सभा करने जा रहे थे कांग्रेस नेता

DESK : निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आए एक हेलीकॉप्टर की सोमवार को जांच की गई। पुलिस ने बताया कि उड़ान दस्ते के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के यहां उतरन

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की ECI ने ली तलाशी, वायनाड में चुनावी सभा करने जा रहे थे कांग्रेस नेता
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आए एक हेलीकॉप्टर की सोमवार को जांच की गई। पुलिस ने बताया कि उड़ान दस्ते के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उसकी तलाशी शुरू कर दी। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे। जहां वह एक सार्वजनिक रैली सहित कई चुनावी अभियानों में हिस्सा लेने वाले हैं। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी के साथ वायनाड से भी चुनाव लड़े थे। वायनाड से राहुल को जीत हासिल हुई थी लेकिन अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने उन्हें हराया था। इस बार फिर कांग्रेस ने वायनाड से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। जहां आगामी 26 अप्रैल को मतदान होना है।


खबर है कि राहुल केरल के लिए रवाना हो रहे थे। राहुल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए केरल की वायनाड सीट से मैदान में हैं। इस तरह का दावा मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा है। चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को तमिलनाडु में उनका हेलीकाप्टर उतरने के तुरंत बाद उसकी तलाशी ली। राहुल गांधी ने मैसूर से नीलगिरी तक की यात्रा हेलीकॉप्टर से की थी। कांग्रेस नेता केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे। जहां उनकी एक सार्वजनिक बैठक सहित कई कार्यक्रम की होने हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें