ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

‘चाचा क्या से क्या होते जा रहे हैं.. पैर छूना पड़ रहा है’ नीतीश का नाम लेकर पीएम मोदी पर बरसे तेजस्वी यादव

GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां उफान पर हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों ही जीत हासिल करने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। गया में सोमवार को एक चुनावी ज

‘चाचा क्या से क्या होते जा रहे हैं.. पैर छूना पड़ रहा है’ नीतीश का नाम लेकर पीएम मोदी पर बरसे तेजस्वी यादव
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां उफान पर हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों ही जीत हासिल करने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। गया में सोमवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होनी है। गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में वोट डाले जाएंगे। एक तरफ जहां एनडीए ने पहले चरण की चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जोर लगा दिया है, वहीं महागठबंधन भी मतदाताओं को गोलबंद करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। गया (सु) सीट से महागठबंधन ने आरजेडी के कुमार सर्वजीत को अपना साझा उम्मीदवार बनाया है।


गया के मोहनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने चाचा जी को हाईजैक कर लिया है। कल नीतीश चाचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू रहे थे और दबा भी रहे थे। हमको उन्हें देखकर बहुत दुःख होता है। वह क्या से क्या होते जा रहे हैं। कल नवादा में उन्होंने 400 सौ को 4000 बोल दिया। आप देखते जाइए अभी वह क्या क्या बोलेंगे।


जीतन राम मांझी का नाम लिए बिना तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि गया में अच्छा उमीदवार नही हैं। हमेशा नरेंद्र मोदी हम लोगों के बारे में बोलते हैं कि परिवारवाद करता है। पीएम मोदी बताएं कि जीतन राम मांझी क्या  परिवारवाद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बेटा को मंत्री और समधन को विधायक बना दिया। सीपी ठाकुर का बेटा विवेक ठाकुर क्या परिवारवाद नहीं हैं? जमुई में चिराग पासवान के जीजा को उम्मीदवार बनाया गया है, यह परिवारवाद नहीं है क्या?

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें