ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और सूची जारी, बंगाल की तीन और सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान

DELHI : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची रविवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल सिर्फ तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लोकसभा चुनाव क

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और सूची जारी, बंगाल की तीन और सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची रविवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल सिर्फ तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की यह 13वीं लिस्ट है। कांग्रेस की तरफ से अबतक 240 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा चुका है।


कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। बनगांव की आरक्षित लोकसभा सीट पर पुराने कांग्रेसी प्रदीप विश्वास को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है।


बनगांव बांग्लादेशी शरणार्थी 'मतुआ' समुदाय बहुल क्षेत्र है। पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में सीएए कानून लागू करने को लेकर इस समुदाय के लोगों में काफी खुशी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने हावड़ा जिले के उलूबेरिया लोकसभा सीट से अजहर मलिक और घटाल सीट से डॉ.पापिया चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है।


बता दें कि पूरे देश में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण में पश्चिम बंगाल की कूच विहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी की सीट शामिल है। सात चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद चार जून को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें