ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, दांव पर इन दिग्गजों की साख

DESK: 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 88 लोकसभा सीटों पर कई दिग

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, दांव पर इन दिग्गजों की साख
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 88 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। जिन दिग्गजों की साख दांव पर लगी है उनमें राहुल गांधी से लेकर पूर्णिया सीट से पप्पू यादव भी शामिल हैं।


दरअसल, 26 अप्रैल को कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की एक सीट पर वोटिंग होगी। इन लोकसभा सीटों में कुछ ऐसी हॉट सीटें भी शामिल हैं, जहां से सियासत के बड़े धुरंधर चुनाव मैदान में हैं।


दूसरे चरण के चुनाव में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रह्लाद जोशी, शशि थरूर, तिरुअनंतपुरम से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, उत्तर प्रदेश से टेलिविजन के बड़े शो रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, कर्नाटक से भाजपा के तेजस्वी सूर्या के भाग्य का फैसला होगा।


बात करें अगर बिहार की तो पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार और बांका की सीट पर चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। पूर्णिया सीट से जेडीयू के संतोष कुमार, आरजेडी की बीमा भारती और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मैदान में हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं भागलपुर सीट से जेडीयू के अजय कुमार मंडल और कांग्रेस के अजीत शर्मा के बीच सीधी टक्कर है।


किशनगंज संसदीय सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद जावेद, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार अखतरुल ईमान और जेडीयू के मुजाहिद आलम आमने-सामने हैं जबकि कटिहार से जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी और कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर और बांका संसदीय सीट पर आरजेडी के जय प्रकाश नारायण यादव और जेडीयू के गिरिधारी यादव चुनाव मैदान में है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें