ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बेगूसराय में वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी : जिले की सभी सीमाएं सील ; गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल यानी 13 मई को बेगूसराय में वोटिंग होनी है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर

बेगूसराय में वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी : जिले की सभी सीमाएं सील ; गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल यानी 13 मई को बेगूसराय में वोटिंग होनी है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान कर्मियों को ईवीएम के साथ बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है। जबकि सुरक्षा को लेकर सभी बूथों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण से पहले पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए EVM के साथ रवाना किया जा रहा है। DM रोशन कुशवाहा ने बताया कि सभी EVM शाम तक पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बल के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की व्यवस्था कर ली गई है। मतदान केंद्रों पर पीने के पानी और शेड की व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि कुल 1078 बूथ से लाइव कास्टिंग की सुविधा रहेगी।


बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिये सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बल की तैनाती रहेगी। इसके लिए कुल 218 सेक्टर बनाये गए हैं। जिले के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं 117 बदमाशों पर सीसीए लगाया गया है, जो मतदान के दिन जिले के बाहर रहेंगे। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। नियंत्रण कक्ष एक्टिव मोड में रहेगा। गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।


बता दें कि बेगूसराय में चौथे चरण के तहत 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 2067 बूथ पर मतदान होगा। मतदान की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। 21 लाख, 94 हजार, 833 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 11 लाख, 54 हजार, 336 पुरुष और 10 लाख, 40 हजार, 438 महिला एवं 59 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले में 21 हजार 774 दिव्यांग मतदाता एवं 35 हजार 648 युवा मतदाता हैं। वहीं 2070 में से 609 क्रिटिकल बूथ भी हैं। साथ ही 20 महिला मतदान केंद्र भी बनाया गया है। जहां महिला मतदान कर्मी ही रहेंगी। एक युवा, सात दिव्यांग एवं 12 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।


जातीय समीकरण की बात करें तो, बेगूसराय में करीब चार लाख भूमिहार, एक लाख 94 हजार यादव, तीन लाख चार हजार मुस्लिम, 45 हजार राजपूत, 73 हजार ब्राह्मण, 82 हजार कोईरी, एक लाख 60 हजार कुर्मी, एक लाख 20 हजार मोची, एक लाख 75 हजार पासवान एवं दो लाख 28 हजार बनिया वोटर हैं, जो मतदाताओं के भाग्य का फैसला करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें