ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Dularchand Yadav Murder : टाल में कहां से आया रेलवे का पत्थर होगी जांच, मोकामा में बोले ललन सिंह -अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया

मोकामा में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब ललन सिंह ने कमान संभाली। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने साजिश की बात कही और मोकामा टाल के रेलवे पत्थर मामले की जांच का भरोसा दिया।

Dularchand Yadav Murder : टाल में कहां से आया रेलवे का पत्थर होगी जांच, मोकामा में बोले ललन सिंह -अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dularchand Yadav Murder : अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब मोकामा विधानसभा की कमान केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने अपने हाथों में ले लिया है। इसी कड़ी में वह आज रैली से मोकामा नगर परिषद तक जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब ललन सिंह ने आज मोर भगवती स्थान मंदिर के पास जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया है। इसकी जांच जरूर होगी। 


इसके अलावा ललन सिंह ने कहा कि मोकामा टाल में रेलवे का पत्थर कहां से आया इसकी भी जांच होगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब मोकामा के लोग यह सोच लें की हर आदमी अनंत सिंह और वहीँ चुनाव लड़ रहा है। इसलिए यह जीत आपकी जीत है। अब मोकामा का कमान हम अपने हाथ में ले लिए हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा और जेडीयू गठबंधन मोकामा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह के अपराध, भ्रष्टाचार या साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस वजह से मोकामा का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। विपक्ष इस गिरफ्तारी को पूरी तरह से राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है, वहीं एनडीए इसे कानून व्यवस्था का मामला बताते हुए विपक्ष पर आरोप लगा रही है कि वे हत्या के मुद्दे को जातीय और राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।


ललन सिंह के आज के इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास जगाना था। उन्होंने साफ कहा कि गिरफ्तारियों या साजिशों से मोकामा की आवाज दबाई नहीं जा सकती। “जिस तरह से अनंत सिंह को हटाया गया है, उससे मोकामा के लोगों में रोष है, लेकिन अब हमें इसे एक नए अवसर के रूप में देखना चाहिए। हर आदमी को अनंत सिंह बनकर सामने आना होगा। यह चुनाव आपकी जीत का चुनाव होगा,” उन्होंने जोश भरे अंदाज़ में कहा।


इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब मोकामा की कमान पूरी तरह से उन्होंने स्वयं अपने हाथों में ले ली है और चुनाव तक वह यहां विभिन्न इलाकों में जाकर जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे यहां के विकास के लिए एक दीर्घकालिक योजना लाएंगे, जिसमें सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मोकामा का भविष्य उज्जवल होगा, बशर्ते लोग एकजुट होकर एनडीए को समर्थन दें।


मोकामा की यह सीट इस समय पूरे बिहार में सुर्खियों में है। अनंत सिंह, जो लंबे समय से इस क्षेत्र के चेहरे रहे हैं, के जेल में होने के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही अपने-अपने वोट बैंक को मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं। जहां जेडीयू और बीजेपी अपने नेता के प्रति सहानुभूति की लहर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं विरोधी दल इसे कानून का डर बताते हुए जनता को समझा रहे हैं कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


इस बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि ललन सिंह की इस सक्रियता का कितना असर मोकामा की सियासत पर पड़ेगा। क्या जनता उनके इस भरोसे पर खरा उतरेगी या यह मामला चुनाव के समय कोई नया मोड़ लेगा, इसका फैसला आने वाला वक्त करेगा। लेकिन इतना तय है कि मोकामा को लेकर सियासत अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह अब और दिलचस्प मोड़ लेती दिख रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें