ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bank Balance of Khesari Yadav: कितनी संपत्ति के मालिक हैं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव? अब राजनीति में आजमाएंगे किस्मत

Bank Balance of Khesari Yadav: खेसारी लाल यादव पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेने जा रहे हैं। पहली बार वे छपरा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे हैं।

Bank Balance of Khesari Yadav
खेसारी लाल यादव की संपत्ति
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bank Balance of Khesari Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव अब महज कुछ ही दिनों में होने वाला है, चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस नामांकन प्रक्रिया में कई नए चेहरे सामने आए है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब राजनीति के मंच पर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहली बार वे छपरा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे हैं। उनके चुनावी सफर पर जनता की नजरें टिकी हैं, क्योंकि उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक पकड़ दोनों ही अहम हैं।


दरअसल, खेसारी लाल यादव ने नामांकन करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है, जिसमें उन्होंने 85 लाख रुपये मूल्य की जमीन है, जबकि उनकी पत्नी चंदा देवी के नाम पर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की जमीन दर्ज है। इसके अलावा, दोनों की ओर से घोषित संपत्ति में बैंक बैलेंस, चल संपत्ति, आभूषण और भूमि शामिल हैं। यह संपत्ति विवरण उनके चुनावी आय प्रमाणपत्र में दर्ज है, जो उम्मीदवार की पारदर्शिता और वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का नाम लोकप्रियता के मामले में हमेशा शीर्ष पर रहा है। फिल्मों और संगीत के माध्यम से उन्होंने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। अब इस लोकप्रियता को राजनीतिक क्षेत्र में भी परखने का समय आया है। उनके समर्थकों का मानना है कि खेसारी लाल यादव का फिल्मी करियर और जनता में पहचान उन्हें जनप्रिय नेता बनने में मदद कर सकती है।


पहली बार चुनाव लड़ते हुए भी खेसारी लाल यादव को संपन्न परिवार और लोकप्रियता का फायदा मिलेगा, लेकिन उन्हें वास्तविक राजनीति की चुनौतियों और विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को समझते हुए जनता का विश्वास जीतना होगा। छपरा क्षेत्र के मतदाता उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ यह भी देखेंगे कि वे स्थानीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर कितना ध्यान देते हैं।


इस तरह, खेसारी लाल यादव का सफर भोजपुरी सिनेमा से राजद के उम्मीदवार तक दर्शाता है कि कैसे कलाकार अपनी लोकप्रियता और जनता के बीच पहचान का फायदा उठाकर राजनीति में कदम रख रहे हैं। उनका चुनावी प्रदर्शन इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मीडिया और जनता दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण चर्चित विषय बना हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें