ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

कल्पना सोरेन बनेंगी मुख्यमंत्री ! JMM विधायक के ट्वीट से मिले संकेत ; BJP सांसद ने किया तंज

RANCHI : देश में लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा की खाली सीटों पर उपचुनाव भी करवाए जा रहे हैं। ऐसे में राज्यों में झारखंड भी शामिल है<span style="background-color:

 कल्पना सोरेन बनेंगी मुख्यमंत्री ! JMM विधायक के ट्वीट से मिले संकेत ; BJP सांसद ने किया तंज
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : देश में लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा की खाली सीटों पर उपचुनाव भी करवाए जा रहे हैं। ऐसे में राज्यों में झारखंड भी शामिल है यहां की सियासत में पल- पल तस्वीरें बदल रही हैं। यहां अब जो चर्चा चल रही है, उसमें सतारूढ़ दलों में भी फूट देखने को मिल सकता है इतना ही नहीं, प्रदेशवासियों को नया मुख्यमंत्री भी मिल सकता है। इस बात के संकेत खुद JMM विधायक के ट्वीट से सामने आया है। 


दरअसल, गिरिडीह के गांडेय में होने वाले उपचुनाव में जीत के बाद कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली हैं। यह दावा जेएमएम विधायक सुदीव्य कुमार सोनू कर रहे हैं। जिस समय सुदीव्य कुमार सोनू ने यह बयान दिया, उस समय मंच पर कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। उन्होंने कल्पना के सामने ही कहा कि यदि गांडेय की जनता यहां से विधयाक चुनती है तो वह सीएम फेस भी हो सकता है। 


गांडेय में होने वाले उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 75 साल तक डॉ. सरफराज अहमद और सालखम मुर्मू ने जीतोड़ मेहनत और प्रयास किए कि गांडेय की परिस्थितियों को बदला जाए। उन्होंने कहा कि मै मानता हूं कि हमारे तमाम साथियों की मेहनत से गांडेय की परिस्थितियां बदली हैं। 


सोनू ने लोगों से कहा कि मै आपको बताना चाहता हूं कि कल अगर कल्पना मैडम आपकी विधायक होंगी तो जो 75 वर्षो में नहीं हुआ है, वह आने वाले चार महीनों में होने जा रहा है आप एक विधायक नहीं चुन रहे हैं बल्कि आप मुख्यमंत्री के समकक्ष नेता को चुन रहे हैं और यही बात आपको भी जनता के बीच जाकर बोलना है मै दावे के साथ कहता हूं जाति-धर्म के बंधन को तोड़कर गांडेय क्षेत्र की जनता वोट करेगी और गांडेय क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए कल्पना सोरेन को बहुत अधिक मतों से विजय बनाएगी और जीत की भागीदार बनेगी।


उधर, JMM विधायक के ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा है कि अब झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन की विदाई का समय नजदीक आ गया है। इसकी वजह यह है कि कल्पना सोरेन जी को सोरेन परिवार सीएम मान चुका है। उनके विधायक खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दे रहे हैं तो इसका मतलब साफ़ है कि चंपाई जी की अब विदाई होने वाली है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें