ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

‘I.N.D.I गठबंधन वाले मोदी की गारंटी से डर गए हैं’ ; विपक्ष पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, लालू-राबड़ी के जंगलराज की भी दिलाई याद

NAWADA: नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी को इंडी गठबंधन वाले गैरकानूनी बता रहे

‘I.N.D.I गठबंधन वाले मोदी की गारंटी से डर गए हैं’ ; विपक्ष पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, लालू-राबड़ी के जंगलराज की भी दिलाई याद
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NAWADA: नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी को इंडी गठबंधन वाले गैरकानूनी बता रहे हैं। विपक्ष के लोग मोदी की गारंटी से घबरा गए हैं और पूरी तरह से डरे हुए हैं। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने बिहार में 20 साल पहले की लालू-राबड़ी के जंगलराज की भी याद लोगों को दिलाई।


जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की हमारी माताओं-बहनों को लंबे समय तक जंगलराज के अंधेरे में अपना जीवन गुजारना पड़ा है। बिहार में एक वह भी समय था जब हमारी बहन-बेटियों को सड़क पर निकलने से डर लगता था। नीतीश कुमार और सुशील मोदी के अथक प्रयासों से बिहार उस जंगलराज से बाहर निकला है। करोड़ों घरों में बना इज्जत घर महिलाओं के सम्मान की गारंटी है। आज बिहार में करीब सवा करोड़ उज्जवला सिलेंडर धुएं से महिलाओं को आजादी की गारंटी है। अकेले नवादा में ही दो लाख से ज्यादा उज्जवला कनेक्शन दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार के गरीबों को मिले 37 लाख पीएम आवास महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा की गारंटी है। बिहार के साढ़े 8 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन इस बात की गारंटी है कि किसी मां का बेटा या बेटी भूखे पेट नहीं सोएगी। तीसरे कार्यकाल मे मोदी की अभी कई गारंटी आने वाली है। मोदी की गारंटी है कि गांवों की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। मोदी की गारंटी गांव की गरीब महिलाओं और बहनों को ड्रोन पायलट बनाने की है। गरीबों के घरों के बिजली का बिल जीरो हो जाए, इसके लिए भी काम किए जा रहे हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की यह गारंटियां इंडी गठबंधन वालों को परेशान कर रही हैं और उनको पसंद नहीं आ रही है। इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा कि मोदी जो गारंटी देता है, उसपर बैन लगना चाहिए। उन्होंने विपक्ष से पूछा कि मोदी की गारंटी से डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा गए हो क्या? ये लोग कह रहे हैं कि मोदी की गारंटी गैरकानूनी है। क्या गारंटी देना भी गैरकानूनी हो गया? देशवासियों को मेहनत करने की गारंटी देता हूं तो क्या मैं गुनाह करता हूं? मोदी गारंटी इसलिए देता है कि उसके पास उस गारंटी को पूरा करने की ताकत है।


पीएम मोदी ने कहा कि अहंकार में डूबे और देश को खुद का परमामेंट शासक समझने वाले इंडी गठबंधन वालों को यह समझ में नहीं आएगा। चुनाव में झूठ बोलना और झूठ बोलकर वोट लेना इंडी गठबंधन वालों की पहचान है। इसलिए ये लोग मोदी की गारंटी को भी रोकना चाहते हैं। ये लोग भूल रहे हैं कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है। मोदी ने कश्मीर में 370 खत्म करने की गारंटी दी थी। नतीजा क्या हुआ, 370 कश्मीर से गायब हो गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें