ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

दिल्ली में राहुल गांधी की बंपर रैलियां, आज सदर में करेंगे चुनाव प्रचार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी दिल्ली में बंपर रैलियां करेंगे।

Delhi Assembly Election 2025
राहुल गांधी दिल्ली में करेंगे रैली
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से प्रचार में जुटी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने भी कमर कस ली है। राहुल गांधी दिल्ली में चुनावी अभियान फिर से शुरू करेंगे। वह 22 से 24 जनवरी तक लगातार रैलियां करेंगे। राहुल गांधी तीन दिनों तक दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।


कांग्रेस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी आज सदर बाजार में रैली करेंगे। यहां पर कांग्रेस के अनिल भारद्वाज उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रमों में इंद्रलोक, मुस्तफाबाद और मादीपुर में भी जनसभाएं शामिल हैं। इसके अलावे प्रियंका गांधी के भी कई प्रचार कार्यक्रम होंगे।


राहुल गांधी लगातार तीन दिनों तक तीन रैलियों को संबोधित करेंगे और कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। राहुल गांधी सदर बाजार विधानसभा के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास 22 जनवरी को शाम 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 23 जनवरी को शाम 5 बजे मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में और 24 जनवरी शाम 5 बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी 13 जनवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रैली कर चुके हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें