ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Delhi Exit Poll Result: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गिरिराज ने केजरीवाल को दी सलाह, कहा..राजनीति छोड़कर फिल्मी दुनियां में चले जाए..आप एक्टिंग अच्छा करते हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी को झटका लगता दिख रहा है। अब तक जितने भी एग्ज़िट पोल सामने आए हैं उनमें भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिखाई गई है।

election
गिरिराज की सलाह
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Bidhan Sabha Chunav Exit Poll Result: बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर खुशी का इजहार किया। एक्जिट पोल के नतीजों से गिरिराज सिंह गदगद हैं। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बता रहे हैं। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग हार चुके हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो केजरीवाल नहीं बल्कि केजरीवाल का फरेब, केजरीवाल का भ्रष्टाचार और केजरीवाल के झूठ को जनता ने इस चुनाव में नकार दिया है।


गिरिराज सिंह ने आगे अरविंद केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि वह जितनी अच्छी और सफाई से एक्टिंग करते हैं उन्हें अब राजनीति छोड़कर फिल्मी दुनिया में चले जाना चाहिए। उन्होंने जितनी सफाई से दिल्ली की भोली-भाली जनता को ठगा है, वादा करने के बाद ना तो दिल्ली की जनता को पानी दिया और ना ही मॉडर्न स्कूल कहीं नजर आ रहे हैं और ना ही दिल्ली में सड़क ही बन पाए हैं। 


कुल मिलाकर केजरीवाल का फरेब अब जनता के सामने आ चुका है और इस चुनाव में जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने केजरीवाल की हार और भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। यह जीत नरेंद्र मोदी की जीत है। बता दें कि 8 फरवरी को काउंटिंग है इस दिन जब ईवीएम खुलेगा तब ही यह साफ होगा कि दिल्ली में कौन जीत रहा है और किसकी सरकार यहां बनने जा रही है। एक्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते है या गलत यह भी उसी दिन पता चल पाएगा। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें