ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Delhi Election Result 2025: संगम विहार सीट से जीते चंदन चौधरी के गृह क्षेत्र खगड़िया में जश्न का माहौल, दिल्ली में मंत्री बनाने की मांग

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। दिल्ली की 70 सीटों में से 48 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। संगम विहार सीट बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी जीत गये हैं। आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया को 344 मतों से हराया है।

Delhi Election Result 2025
दिल्ली में जीत खगड़िया में जश्न
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में जीत बिहार के खगड़िया में जश्न: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है तो वही आम आदमी पार्टी ने 22 सीटे जीती है। दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत में और सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार के खगड़िया निवासी चंदन चौधरी ने भी जीत दर्ज की है। चंदन बीजेपी के टिकट पर संगम विहार से चुनाव लड़े थे। जहां उन्होंने आप प्रत्याशी को हटाकर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक दिनेश मोहनिया को उन्होंने 344 मतों से हरा दिया है। चंदन की जीत पर उनके पैतृक गांव खगड़िया के चकप्रयाग में जश्न का माहौल है।


चंदन चौधरी के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाया और लड्डू खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गये। ग्रामीणों ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से चंदन चौधरी को मंत्री बनाने की मांग की है। चंदन के चचेरे भाई शशिकांत चौधरी ने कहा कि चंदन चौधरी पूर्व में MCD के चुनाव भी जीते थे। वो बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं।


उन्होंने बताया कि खगड़िया से वह नौकरी करने दिल्ली गए थे। वहां प्राइवेट जॉब करने के साथ- साथ राजनीति में भी समय देने लगे। जिसका परिणाम यह हुआ कि दिल्ली बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें संगम विहार सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। आज जो नतीजे सामने आए उसने चंदन चौधरी ने शानदार जीत दर्ज करायी है। खगड़िया में रहने वाले रिश्तेदार शशिकांत चौधरी का कहना है कि आज हम सबों के लिए यह खुशी का पल है। अपनी खुशी का इजहार हम अबीर-गुलाल लगाकर कर रहे हैं और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मना रहे हैं। 


खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें