ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Delhi Election Result 2025: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हारे, जंगपुरा की जंग में बीजेपी के तरविंदर की जीत

Delhi Election Result 2025: दिल्ली की जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। इस सीट से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने सिसोदिया क

Delhi Election Result 2025
मनीष सिसोदिया चुनाव हारे
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election Result 2025: दिल्ली की जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। इस सीट से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने सिसोदिया को कड़ी टक्कर देते हुए इस सीट से जीत दर्ज की है।


दरअसल, दिल्ली की जंगपुरा सीट से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने जीत दर्ज की है। इस सीट से दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर दोनों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और आखिरी राउंड की गिनती के बाद सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा। सिसोदिया ने पिछली बार पटपड़गंज से चुनाव लड़ा लेकिन इस बार अपनी सीट बदल दी थी।


मतगणना शुरू होने से पहले आज सुबह मनीष सिसोदिया ने जीत का दावा किया था और कहा था कि परिणाम वाले दिन हर किसी को चिंता होती है लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं, क्योंकि हमने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम किया है। लोगों ने ईमानदारी और काम की राजनीति के लिए वोट दिया है। हम भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें