ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Delhi Election Result 2025: बिहार के 5 लाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में गाड़ दिया जीत का झंडा, प्रदेश भर में हो रही चर्चा

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) का परिणाम आज घोषित हो गया। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी। इस चुनाव में भी बिहार का डंका बजा।

Delhi Election Result 2025
बिहार का डंका बजा
© SOCIAL MEDIA
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। इस चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी और पूर्ण बहुमत हासिल कर दिया है। ऐसे में अब बिहार के लोग यह जानने को तत्पर नजर आ रहे हैं कि दिल्ली के चुनाव में बिहार के किन दिग्गजों ने बाजी मारी है। तो आइए हम आपको इस खबर में बिहार से आने वाले दिल्ली के विधायक का नाम बताते हैं और उनके संसदीय इलाके की भी जानकारी देते हैं। 

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बक्सर के डॉ. पंकज सिंह ने विकासपुरी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। वह इस विधानसभा सीट से  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। इस सीट से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुकाबला केवल भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में हुआ। पंकज का पैतृक गांव बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली में है। 


पंकज के बड़े भाई मनोज सिंह सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता हैं। इनके पिता स्वर्गीय राज मोहन सिंह दिल्ली में आयुक्त के पद पर थे। उन्हें 1,32,973 मिले। उन्होंने 49.6 प्रतिशत मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी आप के महिंदर यादव को करीब 13 हजार मतों से हराया। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी ने संगम विहार सीट से आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया को 344 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। 


चंदन कुमार चौधरी खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के चकप्रयाग गांव के मूल निवासी हैं। उनकी पत्नी नीलू चौधरी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता हैं। चंदन कुमार चौधरी 2022 में 163 संगम विहार ए से एमसीडी निगम पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। विगत कई वर्षों से लगातार वहां की जनता की सेवा में लगे हुए हैं। उनकी जीत की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव चकप्रयाण में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।


वहीं, दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मधुबनी जिले के दो प्रत्याशियों को जीत मिली है। रहिका प्रखंड के सुंदरपुर भिट्ठी निवासी संजीव झा लगातार चौथी बार बुराड़ी विधानसभा सीट से आप विधायक बने हैं। उन्होंने जदयू के शैलेंद्र कुमार को 28,601 मतों से हराया। संजीव के पिता सुंदरपुर भिट्ठी निवासी स्व. सुशील झा भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारी थे। 


संजीव ने प्रारंभिक शिक्षा रहिका प्रखंड के शंभुआर उच्च विद्यालय से प्राप्त की है। बीए के बाद वह आईएएस की तैयारी करने दिल्ली चले गए। वर्ष 2007 से ही वह सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पर्यावरण आंदोलन में शामिल हो पूर्वी दिल्ली की झुग्गी झोपड़ी में गरीब बच्चों को पढ़ाने लगे। अन्ना हजारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में केजरीवाल के साथ शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के गठन के बाद संजीव उसमें शामिल हो गए।


इधर,बेनीपट्टी प्रखंड के बरहा गांव के रहने वाले अनिल झा ने भी आप के टिकट पर किराड़ी विधानसभा से चुनाव जीता। उन्होंने दिल्ली में ही रहकर पढ़ाई की है। उनके पिता स्वर्गीय आनंद मोहन झा दिल्ली में काम करते थे। अनिल झा दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं। किराड़ी विधानसभा से 10 वर्ष पूर्व भी भाजपा के टिकट पर विधायक रहे फिर आप में सदस्यता ले ली थी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें