ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Delhi Election : आतिशी ने CM पद से दिया इस्तीफा, LG ने विधानसभा भंग करने का जारी किया नोटिफिकेशन

Delhi Election : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। वह करीब 11 बजे राजभवन पहुंची और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी के साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की

Delhi Election
आतिशी ने CM पद से दिया इस्तीफा
© REPOTER
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। वह करीब 11 बजे राजभवन पहुंची और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी के साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी। अब इस नोटिफिकेशन के साथ नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है। 


जानकारी हो कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। इस जीत से पार्टी को बीजेपी बहुमत वाली विधानसभा में अपनी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का मौका मिलेगा।आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3500 से ज्यादा वोटों से हराया है। जबकि आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार गए। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा है और सौरभ भारद्वाज भी ग्रेटर कैलाश से चुनाव हार गए। 


वहीं, आतिशी के इस्तीफे के बीच खबर यह भी है कि आज शाम दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में शपथग्रहण की संभावना है। दिल्ली में जीत के बाद बीजेपी के खेमे में जश्न का माहौल है। ऐसे में हरियाणा भवन में नायब सिंह सैनी जलेबी पार्टी करेंगे। लिहाजा हरियाणा के मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जलेबियां बनाई जा रही हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें