Delhi Election 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली की एक सीट पर जेडीयू चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटों पर अपने सहयोगी दलों के लिए वोट की अपील करेगी।
जेडीयू की तरफ जारी स्टार प्रचारकों लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, रामनाथ ठाकुर, केसी त्यागी, अशोक चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, श्याम रजक, श्रवण कुमार, गुलाम रसूल बलियावी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, कौशलेंद्र कुमार, लेसी सिंह मदन सहनी, आरपी मंडल, जमा खान, चंदेश्वर चंद्रवंशी, भारती मेहता, दयानंद राय और संजय कुमार का नाम शामिल है।






