ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Delhi Election 2025: CM नायब सैनी का अनोखा प्रचार, सिर पर मटका रखकर BJP उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

Delhi Election 2025: दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर उठ रहे विवाद के बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने सिर पर मटका रखकर बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे हैं।

Delhi Election 2025
CM नायब सैनी का अनोखा प्रचार
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। इस बीच अलग-अलग पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी पर भी सियासत तेज हो गई है। यमुना के पानी को लेकर उठ रहे विवाद के बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सिर पर मटका रखकर चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार सतीश जैन के लिए प्रचार किया।


आज यानी 1 फरवरी को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने दिल्ली पहुंचे। यमुना के पानी को लेकर उठ रहे विवाद के बीच सीएम सैनी ने सिर पर मटका रखकर प्रचार किया। अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार सतीश जैन के लिए वोट मांगे ।

इससे पहले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पीया था। यमुना के जल को लेकर हो रहे विवाद के बीच सीएम सैनी ने यमुना का पानी पीया था। अब उन्होंने सिर पर मटका रखकर चुनाव प्रचार किया है। आपको बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली में आज आठ जनसभाएं कर रहे हैं। जिसमें चांदनी चौक समेत बुराड़ी, तिलक नगर, मुंडका, जंगपुरा, मालवीय नगर, नांगलोई जाट और नजफगढ़ शामिल हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें