ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Delhi chunav 2025: बीजेपी ने बिहार के बाद दिल्ली में भी निभाई दोस्ती, नीतीश और चिराग की पार्टी को 1-1 सीटें

Delhi vidhan sabha election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सहयोगी गठबंधन एनडीए के दो घटक दलों जदयू और लोजपा-रामविलास को एक-एक सीटें दीं हैं.

Nitish kumar Chirag paswan
Nitish kumar Chirag paswan
© Nitish kumar Chirag paswan
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi vidhan sabha election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में भाजपा (BJP ) ने अपने सहयोगी दलों जदयू और लोजपा (रामविलास) को 1-1 सीट दी है. बुराड़ी सीट जदयू को और देवली सीट लोजपा को मिली है. जदयू ने बुराड़ी सीट से शैलेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जो जदयू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. वहीं लोजपा ने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

जदयू ने अपनी लिस्ट जारी कर बुराड़ी सीट पर शैलेंद्र कुमार को उतारा है. बुराड़ी में पूर्वांचल के मतदाताओं का दबदबा है. पिछले विधानसभा चुनाव में भी शैलेंद्र कुमार प्रत्याशी बनाए गए थे. हालांकि आम आदमी पार्टी के संजीव झा से हार गए थे. शैलेंद्र कुमार जदयू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. वहीं लोजपा ने अभी अपने उम्मीदवार को एलान नहीं किया है.

गौतलब है कि भाजपा ने गुरुवार को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नौ और उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें शिखा राय और अनिल वशिष्ठ को क्रमशः ग्रेटर कैलाश और बाबरपुर से मैदान में उतारा गया. शिखा राय का मुकाबला दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज से है, वहीं अनिल वशिष्ठ आप सरकार में मंत्री गोपाल राय के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें