ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: केंद्र दे जमीन, दिल्ली सरकार बनवाएगी सरकारी कर्मचारियों के लिए सस्ते मकान; अरविन्द केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव

Delhi News: केजरीवाल ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को लेटर लिखा है कि दिल्ली में सरकारी कर्माचारियों के लिए योजना बनाई जाए, जिसके तहत सब्सिडी पर केंद्र सरकार जमीन दे दे तो घर दिल्ली सरकार बनाएगी.

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal
© social media
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप ) ने बड़ा दांव खेला है. राष्ट्रीय राजधानी के सफाई और सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान बनवाने का वादा किया है. रविवार को पूर्व सीएम और आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अगर केंद्र सरकार जमीन दे दे तो दिल्ली सरकार वहां सफाई करमचारियों के लिए घर बनवा देगी। उन्होंने कहा कि पहले यह योजना सफाई कर्मचारियों के लिए लायी जाएगी, फिर बाद में अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी दिल्ली सरकार घर बनाएगी।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जब रिटायर हो जाता है तो सड़क पर आ जाता है. उसके पास इतने पैसे नहीं होते कि घर खरीद सके. उन्हें झुग्गी में रहना पड़ता है. आज मैंने प्रधानमंत्री को लेटर लिखा है कि दिल्ली में सरकारी कर्माचारियों के लिए योजना बनाई जाए, जिसके तहत सब्सिडी पर केंद्र सरकार जमीन दे दे तो घर दिल्ली सरकार बनाएगी और इसे सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा एनडीएमसी और दिल्ली नगर के सफाई कर्मचारियों से इस योजना की शुरुआत की जाए. इसके तहत केंद्र सरकार जमीन दे, दिल्ली सरकार उस पर घर बनवा दे. इसके बाद सफाई कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट से पहले आखिरी के कुछ सालों में अपनी सैलरी से किश्ते कटवाए ताकी रिटायरमेंट के बाद उनके पास एक घर हो. उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के बारे में है, ऐसे में उम्मीद करता हूं कि पीएम मोदी इसके लिए राजी होंगे।

केजरीवाल ने बताया कि इस हाउजिंग स्कीम की शुरुआत एमसीडी और एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों से की जाएगी। इसके अंदर जमीन केंद्र सरकार दे और दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी। नौकरी के दौरान ही सफ़ाई कर्मचारी किश्तों में घर ख़रीद सकेंगे और रिटायर होने के बाद वह इसमें शिफ्ट हो सकेंगे।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें