Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से प्रचार में जुटी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने भी कमर कस ली है। राहुल गांधी दिल्ली में चुनावी अभियान फिर से शुरू करेंगे। वह 22 से 24 जनवरी तक लगातार रैलियां करेंगे। राहुल गांधी तीन दिनों तक दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
कांग्रेस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी आज सदर बाजार में रैली करेंगे। यहां पर कांग्रेस के अनिल भारद्वाज उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रमों में इंद्रलोक, मुस्तफाबाद और मादीपुर में भी जनसभाएं शामिल हैं। इसके अलावे प्रियंका गांधी के भी कई प्रचार कार्यक्रम होंगे।
राहुल गांधी लगातार तीन दिनों तक तीन रैलियों को संबोधित करेंगे और कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। राहुल गांधी सदर बाजार विधानसभा के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास 22 जनवरी को शाम 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 23 जनवरी को शाम 5 बजे मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में और 24 जनवरी शाम 5 बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी 13 जनवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रैली कर चुके हैं।






