SVU RAID : विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई: राजस्व कर्मचारी रवि कुमार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Sharadiya Navratri 2025: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त; जानिए पर्व से जुड़ी खास बातें Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण bank robbery : SBI में दिनदहाड़े हो गई 20 किलो सोने और करोड़ों की कैश की लूट, पैदल ही फरार हो गए बदमाश Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘डरते हैं कहीं मैं मुंह ना खोल दूं’ Bihar News: RCD गया में करोड़ों के घोटाले वाली फाइल दुबारा कहां तक बढ़ी..या डंप कर दी गई ? पटना HC ने ठेकेदार को तत्काल राहत देते हुए फिर से प्रक्रिया शुरू करने का दिया था आदेश पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर PM MODI : 'किसी के परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत...', जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी... जरूरत पड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई
08-Feb-2025 07:13 PM
By First Bihar
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों में से 48 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। वही आम आदमी पार्टी ने 22 सीटे जीती है। दिल्ली में पूर्ण बहुमत में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के साथ ही अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को जीत हासिल हुई है। यहां बीजेपी को शानदार जीत मिली है।
उन्होंने कहा कि जिन्हें मालिक होने का घमंड था, उन्हें दिल्ली ने नकार दिया। अराजकता, अहंकार और आपदा की हार हुई। आज दिल्ली में विकास, विज्ञान की जीत हुई है। दिल्ली के लोगों का ये प्यार और विश्वास हम सब लोगों पर कर्ज है। दिल्ली को आप-दा से मुक्त होने का सुकून है। दिल्ली चुनाव में हुई ऐतिहासिक विजय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है।
मैंने हर दिल्ली वासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए। मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। मैं दिल्ली वासियों के आभार व्यक्त करता हूं।दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है। और मैं दिल्ली वासियों को फिर से एक बार विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे।
PM मोदी ने कहा कि आज की ये विजय ऐतिहासिक है। दिल्ली के लोगों ने AAP-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की AAP-दा से दिल्ली मुक्त हुई है। दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है। आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई AAP-दा की हार हुई है।इस नतीजे ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, उनके परिश्रम को चार चांद लगा दिए हैं। आप सभी कार्यकर्ता इस विजय के हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस विजय की बहुत बहुत बधाई देता हूं।आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया। आज के नतीजों का एक और पक्ष भी है। हमारा दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है, ये लघु भारत है।
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है।तीन-तीन बार लोकसभा में शत-प्रतिशत विजय दिलाने के बाद भी देश भर के और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में एक टीस थी। ये टीस दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की थी। दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।
वही दिल्ली में प्रचंड जीत पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी बसता है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में इतिहास रच दिया है। ये सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का यह संदेश कट्टर बेईमान नेता को मुंहतोड़ जवाब है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आएगा..नतीजा जीरो ही आएगा।
बता दें कि 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी होने जा रही है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में बीजेपी ने 48 सीटें हासिल की तो वही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। बहुमत का आंकड़े 36 है जो बीजेपी के लिए बहुमत से 11 सीटें अधिक हैं। दिल्ली में पूर्ण बहुमत में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।