ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानिए.. क्या बोले बिहार सीएम

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और कहा है कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर अपना भरोसा दिखाया है।

Delhi Election Result 2025
सीएम नीतीश ने दी बधाई
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election Result 2025: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हुई है। दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली में बीजेपी को मिली शानदार जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है।


सीएम नीतीश कुमार ने एक्स के जरिए बधाई देते हुए कहा कि, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। दिल्ली की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत बधाई”।


बता दें कि दिल्ली चुनाव में एनडीए की तरफ से जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को एक-एक सीट चुनाव लड़ने के लिए मिली थी लेकिन दोनों ही सीटों पर जेडीयू और लोजपा(रामविलास) के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है हालांकि इसके बावजूद बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है और दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें