ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Delhi Election Result 2025: केजरीवाल-सिसोदिया और आतिशी पीछे, कैलाश गहलोत और बिधूड़ी निकले आगे; जानिए हॉट सीट पर क्या है रुझान?

Delhi Election Result: दिल्ली में मतगणना शुरू होने के साथ रुझान भी सामने आने लगे हैं। दिल्ली की सत्ता की लड़ाई में आम आदमी पार्टी और भाजपा में मुख्य मुकाबला है। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर है।

Delhi Election Result 2025
Delhi Election Result 2025 Winner List :
© SOCIAL MEDIA
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election Result Winner List : दिल्ली में मतगणना शुरू होने के साथ ही रुझान भी सामने आने लगे हैं। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर है। नई दिल्ली में केजरीवाल जीतेंगे या प्रवेश वर्मा इस पर सभी की नजरें है। शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे चलती दिख रही है। अभी तक भाजपा 18 सीटों पर AAP 8 तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।


वहीं, नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। वहीं, सीएम आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं। बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। गहलोत आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए हैं। रिठाला विधानसभा सीट से भाजपा के कुलवंत राणा आगे चल रहे हैं। वहीं, आप के महेंद्र गोयल पीछे चल रहे हैं। आप विधायक के साथ चुनाव से पहले मारपीट का मामला भी सामने आया था।


दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने कहा कि काउंटिंग सुपरवाइजर्स, काउंटिंग असिस्टेंट्स और प्रोसेस के लिए ट्रेंड सपोर्ट स्टाफ सहित कुल 5,000 कर्मियों को शनिवार को मतगणना के लिए तैनात किया जाएगा। मतगणना के बाद यह तय होगा कि आम आदमी पार्टी (आप) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी।


इन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर

अरविंद केजरीवाल- पीछे चल रहे

प्रवेश वर्मा- आगे

संदीप दीक्षित- पीछे

मनीष सिसोदिया- पीछे

आतिशी- पीछे

रमेश विधूड़ी- आगे

विजेंद्र गुप्ता- आगे 

देवेंद्र यादव- आगे

गोपाल राय- आगे

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें