ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Delhi Election 2025: दिल्ली में वोटिंग से पहले मुश्किल में सीएम आतिशी, मुख्यमंत्री के खिलाफ क्यों दर्ज हुआ केस?

Delhi Election 2025: दिल्ली में वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री आतिशी और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। खुद के ऊपर केस दर्ज होने के बाद दिल्ली की सीएम ने चुनाव आयोग पर तीखा तंज किया है।

Delhi Election 2025
मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ केस दर्ज
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर कल यानी 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। वोटिंग को लेकर तमाम तरह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री आतिशी परेशानियों से घिरती नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ केस दर्ज किया है।


दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सोमवार की देर रात गोविंदपुरी में हुए हंगामा मामले को लेकर सीएम आतिशी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आतिशी के ऊपर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। इसके अलावा पुलिस ने सीएम आतिशी के समर्थकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि समर्थकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की है। 


केस दर्ज होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग पर तीखा तंज किया है। आतिशी ने एक्स पर लिखा, “चुनाव आयोग भी ग़ज़ब है! रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं। मैंने शिकायत कर के पुलिस और इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया को बुलाया, और इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया! राजीव कुमार जी: आप चुनावी प्रक्रिया कि कितनी धज्जियां उड़ायेंगे”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें