ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Delhi Election 2025:आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर,अंतिम दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, चुनावी अखाड़े में 699 प्रत्याशी

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में आखिरी जोर आजमाइश कर रही हैं।

Delhi Election 2025
आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर आज थम जाएगा। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। आज आखिरी दिन सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी हुई हैं। आखिरी दिन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इन सभी सीटों पर 699 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी यानी बुधवार को होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। 


दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,56,14000 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,76,173 और महिला वोटरों की संख्या 72,36,560 है। थर्ड जेंडर 1,267 और दिव्यांग 79,885 हैं। 5 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए दिल्ली में कुल 13,766 केंद्र बनाए गए हैं।


दिल्ली चुनाव के प्रचार के लिए बीजेपी आज अलग-अलग जगहों पर 22 रोड शो करेगी। गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में 2 रैलियां करने वाले हैं। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में बीजेपी के बड़े नेता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी भी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगी। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी छतरपुर और कालकाजी के क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें