ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Assembly Election 2025: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ EC और दिल्ली पुलिस को दी शिकायत, जानिये पूरा मामला

नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

Parvesh Verma Arvind Kejriwal
Parvesh Verma Arvind Kejriwal
© Google
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल और आप के कार्यकर्ताओं पर नई दिल्ली सीट पर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का आरोप लगाया है. 

अपनी शिकायत में प्रवेश वर्मा ने कहा है कि सर, आपका ध्यान नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के गलत कामों की ओर खींचना चाहता हूं. उन्होंने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए साजिश रची और गंदी चाल चली है. 19-1-2025 को ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली में इस निर्वाचन क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से आरडब्ल्यूए को कुर्सियां वितरित करने के लिए भेजा ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके.

इससे पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को प्रवेश वर्मा पर लगे आचार सहिंता के उल्लंघन के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया थे. प्रवेश वर्मा पर आरोप था कि उन्होंने आचार सहिंता का उल्लंघन करते हुए वाल्मीकि मंदिर में मतदाताओं को जूते बांटे थे. हालांकि, बीजेपी उम्मीदवार ने दावा था किया कि उन्होंने मंदिर में सफाई कर्मचारियों के पैरों में जूते पहनाकर उनका सम्मान किया और जूते वितरित नहीं किए गए.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सबसे चर्चित सीट नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं. वह दिवंगत भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित हैं. दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे. चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें